भारत

कोयला खनन, चाल धंसने से 10 से ज्यादा की मौत की आशंका

jantaserishta.com
23 July 2025 11:29 AM IST
कोयला खनन, चाल धंसने से 10 से ज्यादा की मौत की आशंका
x
मचा हड़कंप.
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में बाघमारा प्रखंड के केसरगढ़ इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बीसीसीएल ब्लॉक 2 के शिव मंदिर के पास मंगलवार देर रात चाल धंसने से 10 से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका है।
सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की खबर है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता सरयू रॉय ने इस हादसे के बारे में एक्स पोस्ट में लिखा, "बाघमारा, धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से मंगलवार को 9 मजदूरों की मौत हो गई।" उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "अवैध खनन माफिया मृतकों के शव को ठिकाने लगाने में लगे हैं। इसकी सूचना मैंने धनबाद एसएसपी को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।"
हादसे की खबर फैलते ही केसरगढ़ और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मृतकों और दबे हुए मजदूरों के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन आरोप है कि कोयला माफिया से जुड़े सिंडिकेट के लोगों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग प्रशासन और माफिया की मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बार के हादसे ने एक बार फिर सिस्टम की नाकामी को उजागर कर दिया है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण मजदूरों को बचाने का मौका कम हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बचाव कार्य को तेज किया जाए और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story