भारत

मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा, एएसपी सिटी ने मारा छापा, फिर...

jantaserishta.com
4 July 2021 9:17 AM IST
मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा, एएसपी सिटी ने मारा छापा, फिर...
x
सेक्स रैकेट का भांडफोड़ हुआ है.

बिहार के भागलपुर में सेक्स रैकेट का भांडफोड़ हुआ है। जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके में अपने ही मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा कराने वाले मकान मालिक साहिल, पत्नी कहकशां और ग्राहक हबीबपुर थानाक्षेत्र के महताब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

वहीं इस मामले में लड़की का बयान लेने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने की भी कोशिश कर रही हैं। इसके लिए गिरफ्तार अभियुक्त का मोबाइल नंबर भी खंगाला जा रहा है।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर एएसपी सिटी पूरन झा और ततारपुर इंस्पेक्टर ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को खपरैल के मकान में लड़का और लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद इससे जुड़े अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि मकान मालिक साहिल को रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story