भारत

1 करोड़ की अवैध बर्मी सुपारी पकड़ाई

jantaserishta.com
24 July 2023 8:14 AM IST
1 करोड़ की अवैध बर्मी सुपारी पकड़ाई
x

DEMO PIC 

पुलिस का बड़ा एक्शन.
गुवाहाटी: असम पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संयुक्त अभियान में राज्य के करीमगंज जिले में 1 करोड़ रुपये की अवैध बर्मी सुपारी जब्त की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने एक ट्रक को करीमगंज के बदरपुर इलाके में रोका, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एनएल-01एबी-8938 था। इस ट्रक से करीब 16,907 किलोग्राम तस्करी की गई बर्मी सुपारी मिली।
पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान समसुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक अवैध बर्मी सुपारी को लेकर गुवाहाटी की ओर जा रहा था। करीमगंज के एसपी पार्थ प्रोतिम दास ने कहा, "एक विशिष्ट इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, शनिवार रात को संयुक्त अभियान चलाया गया। एक ट्रक से भारी मात्रा में बर्मी सुपारी बरामद की गई। हम गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रहे हैं।"
दास के मुताबिक, जब्त की गई अवैध बर्मी सुपारी की कीमत बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story