भारत
सावधान! बोतलबंद पानी की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई, लाइसेंस खत्म
jantaserishta.com
7 Jun 2023 10:45 AM IST

x
अवैध तरीके से बोतलबंद पानी तैयार करने का भंडाफोड़ किया है।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम ने मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया में मैसर्स रेड वीनस डिस्टलरी फैक्ट्री पर छापेमारी की। टीम ने यहां अवैध तरीके से बोतलबंद पानी तैयार करने का भंडाफोड़ किया है। बोतलबंद ड्रिंकिंग वॉटर की पैकिंग सिग्नेचर ब्रांड के नाम से हो रही थी। फैक्ट्री की लाइसेंस अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा बोतलों पर पैकेजिंग तारीख भी गलत पाई गई। आज जो पानी पैक हो रहा था, उस पर 16 मई की तारीख लिखी जा रही थी। मौके से करीब 3,600 क्रेट बोतलबंद पानी बरामद हुआ। एक क्रेट में 12 लीटर पानी होता है। इस प्रकार करीब 43,200 लीटर पानी जब्त किया गया है। सुबूत के तौर पर पानी की कुछ बोतलों को सील किया गया है जबकि शेष पानी को वहीं पर सील करते हुए सुरक्षित रख दिया गया है।
भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक विक्रांत ने बताया कि इस कंपनी के पास कोई लाइसेंस नहीं था। ऐसे में ये कैसे भरोसा किया जा सकता है कि कंपनी पानी तैयार करने और पैकेजिंग करने के सारे मानक पूरे कर रही होगी? इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में प्रस्तुत की जा रही है। यह कंपनी हर रोज करीब 36 हजार लीटर बोतलबंद पानी तैयार कर रही थी।
Tagsबोतलबंद पानी की अवैध फैक्ट्रीअवैध फैक्ट्रीबोतलबंद पानीपानीसिग्नेचर ब्रांडगाजियाबादIllegal factory of bottled waterIllegal factoryBottled waterWaterSignature brandGhaziabad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





