भारत

अवैध हथ‍ियार सप्‍लायर दबोचे गए, पुलिस ने क‍िए कई बड़े खुलासे

jantaserishta.com
15 March 2022 6:29 PM IST
अवैध हथ‍ियार सप्‍लायर दबोचे गए, पुलिस ने क‍िए कई बड़े खुलासे
x
20 सॉफिस्टिकेटेड पिस्टल बरामद की है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के गैंग का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 सॉफिस्टिकेटेड पिस्टल बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों के नाम राजेन्द्र कुमार और साजिद अहमद है. पुलिस के मुताबिक इनमें से राजेन्द्र के खिलाफ पहले से ही 5 मुकदमे दर्ज हैं. जिसमें एक्सप्लोसिव एक्ट से लेकर कत्ल तक की धाराएं शामिल है.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम लगातार मध्य-प्रदेश के खरगोन और धार इलाकों से हथियारों की तस्करी पर नजर बनाए रखती है. इसी दौरान टीम को जानकारी मिली कि मध्य प्रदेश से एक बड़े गैंग के दो तस्कर हथियारों के साथ दिल्ली आने वाले हैं. पुलिस को खबर मिली कि 12 मार्च को दोनों तस्कर इंद्रप्रस्थ पार्क के पास पहुंचने वाले हैं. जिसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने इंद्रप्रस्थ पार्क के पास ट्रैप लगा दिया. दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंद्रप्रस्थ पार्क के पास साजिद को गिरफ्तार कर 10 पिस्टल बरामद की.
इसके बाद पुलिस ने साजिद से जब पूछताछ की तो पता लगा कि इसका एक और साथी राजेन्द्र है. जो अगले दिन सराय काले खान इलाके में हथियार लेकर किसी गैंगस्टर को बेचने आने वाला है. इसके बाद पुलिस ने अगले दिन सराय काले खां इलाके से राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 10 पिस्टल बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक यह दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से 12 से 15 हजार में अवैध हथियार खरीदता था और उसे दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के गैंगस्टर को 25 से 30,000 में बेचा करता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story