भारत

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी, 13 तमंचे समेत 2 देशी बंदूक बरामद

jantaserishta.com
15 Jan 2022 7:27 PM IST
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी, 13 तमंचे समेत 2 देशी बंदूक बरामद
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से कोल्हू में हथियार बना रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने अधूरे हथियार कारतूस के साथ बरामद किए हैं. मौके से हथियार बनाने के उपकरण भी मिले हैं.

अवैध हथियार का यह खेल ककरौली थाना क्षेत्र के टंडेडा गांव के जंगल में एक बंद पड़े गुड़ कोल्हू में चल रहा था. मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने यहां छापेमारी की तो मौके से फरमान नामक व्यक्ति हथियार बनाते पकड़ा गया. पुलिस ने 13 तमंचे, दो देशी बन्दूक कारतूस और कुछ अधबने हथियारों भी बरामद किए हैं.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है, जो पहले भी ऑन डिमांड हथियार बनाकर बेचने के मामले में जेल जा चुका है.
गिरफ्त में आए बदमाश को पूछताछ के बाद जेल भेजने के बाद पुलिस अब ये पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी फरमान ने किस किसको ये अवैध हथियार सप्लाई किए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story