भारत
पुलिस का छापा: अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 March 2023 10:42 AM IST

x
पुलिस आगे की जांच कर रही है।
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी में 7 तमंचे 315 बोर और एक देशी बन्दूक 12 बोर समेत 4 खोखा कारतूस वा 2 जिंदा कारतूस हथियार बनाने के उपकरण जप्त किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को बताया, पुलिस को हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में एक सूचना मिली थी।
एएसपी ने कहा कि, इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए, परीक्षितगड़ थाना अंतर्गत अहमदनगर बढ़ला गांव के पास जंगल में गन्ने के खेत के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल तीन हथियार आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ में एक देसी हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्टी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 7 तमंचे 315 बोर और एक देशी बन्दूक 12 बोर समेत 4 खोखा कारतूस वा 2 जिंदा कारतूस और उसे बनाने वाले उपकरणों को भारी मात्रा में बरामद किया गया है। ये सभी उपकरण देसी बंदूकों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरे, ताहिर और खान मोहम्मद के रूप मे हुई। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
एएसपी ने बताया कि, अभियुक्तों ने पुलिस पुछताछ मे जुर्म कबूल किया है और हथियारों की आपूर्ति ऑन डिमांड पर तैयार कर 3 हजार मे मेरठ के अलावा हापुड़, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में सप्लाई किए जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस ने खुफिया सूचना पर अहमदनगर बढ़ला गांव के पास जंगल में गन्ने के खेत के अंदर चल रही तमंचा फैक्ट्री पकड़ी है। स्थानीय पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Tagsमेरठमेरठ न्यूज़मेरठ पुलिसअवैध हथियारअवैध हथियार फैक्ट्रीMeerutMeerut NewsMeerut Policeillegal armsillegal arms factory
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





