भारत

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

jantaserishta.com
6 Nov 2022 10:48 AM IST
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
x
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी में 10 देसी बंदूक समेत 2 पिस्टल, 4 मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस के साथ हथियार बनाने के उपकरण जब्त कर तीन आरोपियों दिलशाद, सावेज और इमरान को गिरफ्तार किया। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शनिवार को मेरठ पुलिस ने खुफिया अभियान के तहत जिले में हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल तीन हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के साथ देसी हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्टी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 10 देसी बंदूक और उसे बनाने वाले उपकरण आदि जब्त किया गया।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ मे जुर्म कबूल कर लिया है। वे 10 से 15 हजार मे मेरठ, मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले में हथियारों की सप्लाई करते थे।
लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने खुफिया सूचना पर न्यू इस्लामनगर कॉलोनी में घर के अंदर चल रही तमंचा फैक्ट्री पकड़ी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story