भारत
अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़ी, 6 गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार बरामद
jantaserishta.com
3 May 2023 10:15 AM IST

x
फोटो: मुजफ्फरनगर पुलिस ट्विटर
स्थान बदल-बदल कर अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे।
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में थाना चरथावल पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त छापेमारी में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर छह अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित, अर्ध-निर्मित अवैध असलाह व अवैध असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बदमाशों को पकड़ने की मुहिम चला रखी है। पुलिस टीम ने मंगलवार को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार छह आरोपियों के पास से 27 देशी तमंचे (315 बोर), 21 अधबने तमंचे (315 बोर), एक तमंचा (12 बोर), 62 अधबने तमंचे (12 बोर), दो देशी बन्दूक (315 बोर), नौ जिन्दा कारतूस व 37 खोखा कारतूस, दो बाइक और अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।
यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी। आरोपियों की पहचान इकबाल, गोपाल, सुभाष, इरफान, गोपाल सिंह और जयपाल के रूप में हुई है।
शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, चरथावल थाना पुलिस को हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में एक सूचना मिली थी। इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए, चरथावल थाना अंतर्गत खुसरोपुर रोड पर बंद पड़े ईंट भट्ठे के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी ने बताया कि, अभियुक्तों पुछताछ में जुर्म स्वीकार किया है। वे स्थान बदल-बदल कर अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसअवैध हथियार की फैक्ट्रीअवैध हथियारmuzaffarnagarmuzaffarnagar newsmuzaffarnagar policeillegal arms factoryillegal arms
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





