
x
2 गिरफ्तार.
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना किठौर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बड़ी संख्या में निर्मित अवैध असलहा व बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मेरठ पुलिस ने होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बदमाशों को पकड़ने की मुहिम चलाई है, जिसके क्रम में पुलिस ने कथित रूप से अवैध हथियार बनाने, बेचने और खरीदने में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शनिवार को छापेमारी के दौरान इनके पास से 5 देशी तमंचे (315 बोर), 4 तमंचे (12 बोर), 4 जिंदा कारतूस और अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
आरोपियों की पहचान किठौर निवासी शकील और भूरे के रूप में हुई है। देहात पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया, किठौर थाना पुलिस को शनिवार को मुखबिर से हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में सूचना मिली थी। एएसपी ने कहा, स्थानीय पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए किठौर थाना अंतर्गत ईशापुर मोड़ के सामने गन्ने के खेत के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया है। वे मांग आने पर हथियार बनाकर सप्लाई करते थे। बरामद हथियार निकाय चुनाव में सप्लाई होने थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापा मारकर हथियार बरामद कर लिए।
एएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना किठौर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे जांच की जा रही है।
Tagsअवैध हथियार की फैक्ट्रीअवैध हथियारमेरठमेरठ न्यूज़मेरठ पुलिसIllegal arms factoryillegal armsMeerutMeerut NewsMeerut Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





