भारत
BIG BREAKING: चल रहा था अवैध अबॉर्शन रैकेट, मिली गुप्त सूचना, और फिर...
jantaserishta.com
26 Jan 2023 9:53 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस को सूचित किया गया और प्राथमिकी दर्ज की गयी.
नई दिल्ली: पुलिस ने बुधवार को बताया कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक आयुर्वेद डॉक्टर को यहां अपने क्लिनिक में कथित रूप से अवैध गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और प्राथमिकी दर्ज की गयी.
डिप्टी सिविल सर्जन प्रदीप कुमार की शिकायत के अनुसार, डॉक्टर डॉ. रेणु गर्भपात कराने का अवैध धंधा चला रही थी. शिकायत के बाद, डॉक्टर के खिलाफ एमटीपी अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), आईपीसी की 420 (धोखाधड़ी) और एनएमसी अधिनियम की धारा 34 के तहत सेक्टर 14 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
बता दें कि हाल में बिहार के हाजीपुर से अवैध नर्सिंग होम में ऑबर्शन से जुड़ा रोंगटे खड़े कर देने वाला माला सामने आया था. यहां एक झोलाछाप डॉक्टर दंपति ने पहले तो अपने अवैध नर्सिंग होम में युवती का गर्भपात कर दिया था. फिर जब युवती की तबियत बिगड़ने लगी तो सबूत मिटाने की नियत से डाक्टरों ने भ्रूण को अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया.
मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती की मौत के बाद परिजनों ने थाने में डाक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर दंपति अपने क्लिनिक पर ताला लगाकर फरार है. मामला वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंपापुर अग्रैल गांव का था. जानकारी के मुताबिक, 3 महीने की प्रेग्नेंट युवती के परिजन उसे लेकर इस अवैध नर्सिंग होम में पहुंचे. दरअसल, उन्हें इस बात का पता नहीं था कि यह एक फर्जी नर्सिंग होम है. यहां के डॉक्टरों के पास MBBS की डिग्री नहीं है.
युवती को पेट में अचानक से दर्द होने लगा था. इसलिए परिजन उसे इसी नर्सिंग होम में लेकर पहुंच गए. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर दंपति इस नर्सिंग होम को चलाता है. उन्होंने युवती का इलाज करना शुरू किया. तभी युवती का गर्भपात हो गया और उसकी तबियत बिगड़ने लगी. डॉक्टर दंपति को डर था कि कहीं पुलिस केस न हो जाए. इसलिए उन्होंने भ्रूण को अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





