भारत

खुलासा हुआ अवैध गर्भपात रैकेट का, गेस्ट हाउस पर पड़ा छापा

jantaserishta.com
27 May 2025 5:18 PM IST
खुलासा हुआ अवैध गर्भपात रैकेट का, गेस्ट हाउस पर पड़ा छापा
x
तीन महिला गिरफ्तार.
अहमदाबाद: अहमदाबाद ग्राम्य के बावला क्षेत्र में स्थित पनामा गेस्ट हाउस से पुलिस ने एक अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़ किया है. अहमदाबाद ग्राम्य की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस को इनपुट मिला कि यहां बिना किसी मेडिकल प्रैक्टिस के गैरकानूनी तरीके से गर्भपात किया जा रहा है. छापे के दौरान मौके से एक भ्रूण भी बरामद हुआ है, जिससे पुष्टि हुई कि हाल ही में एक महिला का गर्भपात करवाया गया है.
गिरफ्तार महिलाओं में मुख्य आरोपी मूल रूप से धोलका के कलिकुण्ड की निवासी हेमलताबेन ने नर्सिंग का कोर्स किया हुआ है और पहले संतोकबा अस्पताल में डॉक्टर के साथ काम कर चुकी है. उसी अनुभव के आधार पर वह गर्भपात की प्रक्रिया को अंजाम देती थी. हेमलता गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर मोटी रकम वसूलती थी और बावला स्थित गेस्ट हाउस में रूम किराए पर लेकर अवैध गर्भपात करवाती थी.
डीवाईएसपी नीलम गोस्वामी ने बताया कि एएसआई भरतसिंह खुमानसिंह को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि पनामा गेस्ट हाउस के रूम नंबर 105 में गर्भपात की प्रक्रिया चल रही है. सूचना पक्की होने के बाद SOG टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की और महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया.
गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 91, 92, 54 तथा मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी अधिनियम 1971 की धारा 5(2) और 5(3) के तहत बावला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं और क्या इसमें किसी अस्पताल या मेडिकल स्टाफ की संलिप्तता रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story