मंदी के दौर में भी खुशखबरीः IIT के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले, गूगल ने 54.57 लाख रुपए का सालाना पे पैकेज दिया

कोरोना महामारी व मंदी के इस दौर में भी आईआईटी आईएसएम धनबाद के 2021 बैच के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले है. आईआईटी धनबाद के सात छात्रों को गूगल कंपनी ने 54.57 लाख रुपए का सालाना पे पैकेज दिया है. इनमें ज्योति कुमारी, शिवांश अवस्थी, पवन मोहन डोगरा, विशाल कुमार सोम, अनुष्का मित्तल, अखिल बिनानी, नव्या श्रीवास्तव शामिल हैं. ये सभी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र हैं. वर्ष 2021 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए यह अब तक का सर्वाधिक पे पैकेज है. आईआईटी के कॅरियर डेवलपमेंट सेल ने सर्वाधिक पे पैकेज 54.57 की सूचना जारी की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





