भारत

आईआईटी मद्रास के शिक्षक काशी के बच्चों को करेंगे शिक्षित

jantaserishta.com
1 April 2023 10:16 AM IST
आईआईटी मद्रास के शिक्षक काशी के बच्चों को करेंगे शिक्षित
x
वाराणसी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बच्चों को आईआईटी मद्रास की फैकल्टी ने पढ़ाने का बीड़ा उठाया है। इसे लेकर आईआईटी मद्रास व बेसिक शिक्षा कार्यालय के बीच प्रोजेक्ट विद्या शक्ति को लेकर एक करार हुआ है, इसमें वाराणसी के सरकारी स्मार्ट स्कूल में आईआईटी मद्रास के शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वाराणसी के 100 स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ाया जाएगा, जिससे सौ लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविन्द पाठक ने बताया कि आईआईटी मद्रास से एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ है, इसमें वाराणसी के सरकारी स्कूलों के क्लास 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को आईआईटी के शिक्षक पढ़ाएंगे। सभी क्लासेज स्कूल के समय के बाद ऑनलाइन चलेंगी।
बीएसए ने बताया कि वाराणसी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 100 स्कूलों में ऑनलाइन क्लास जल्द शुरू होगी। वाराणसी के चयनित स्कूलों में 70 स्मार्ट क्लास हो चुके हैं। 30 स्कूलों को जल्द आईआईटी मद्रास के माध्यम से स्मार्ट बनाया जाएगा। आईआईटी मद्रास प्रोजेक्ट विद्या शक्ति के लिए हर स्कूल में टेक्निकल सपोर्ट के लिए एक कोऑर्डिनेटर रखेगा, जो स्थानीय ही होगा। इससे 100 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसका खर्च आईआईटी मद्रास वहन करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story