भारत
I am Sorry...नॉट गुड...Whatsapp पर स्टेटस डाला, फिर...
jantaserishta.com
2 April 2023 3:11 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
चेन्नई, (आईएएनएस)| आईआईटी मद्रास के एक 32 वर्षीय रिसर्च स्कॉलर ने चेन्नई के वेलाचेरी स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सचिन कुमार जैन पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। पुलिस ने कहा कि 31 मार्च को उसने एक व्हाट्सऐप स्टेटस डाला था: आई एम सॉरी, नॉट गुड एनफ। यह देख कर उसके दोस्त घर पहुंचे तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला।
सचिन आईआईटी मद्रास के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर था।
वर्ष 2023 में यहां आत्महत्या की यह तीसरी घटना है। अब इस प्रमुख संस्थान में छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराने की मांग शुरू हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, सचिन अपने दो दोस्तों के साथ ब्राह्मण स्ट्रीट, वेलाचेरी में रह रहा था। उसने कथित तौर पर 31 मार्च की दोपहर को आत्महत्या कर ली।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
आईआईटी मद्रास ने एक बयान जारी कर कहा: 31 मार्च की दोपहर को मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक पीएचडी स्कॉलर के असामयिक निधन के बारे में बताते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है। उसका शानदार एकेडमिक ट्रैक रिकॉर्ड था। रिसर्च समुदाय के लिए यह एक बड़ी क्षति है।
बयान में आगे कहा गया है: संस्थान अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और मृतक छात्र के दोस्तों और परिवार के दुख को साझा करता है। संस्थान सभी से इस समय छात्र के परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।
Tagsआईआईटी मद्रासपीएचडी स्कॉलरपीएचडी स्कॉलर खुदकुशीखुदकुशीiit madrasphd scholarphd scholar suicidesuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





