भारत

छात्र पर 3 सीनियर्स ने किया हमला, संगीत कार्यक्रम में कहासुनी

jantaserishta.com
21 March 2023 9:42 AM IST
छात्र पर 3 सीनियर्स ने किया हमला, संगीत कार्यक्रम में कहासुनी
x

फाइल फोटो

अंगूठे में गंभीर चोट आई है।
कानपुर (आईएएनएस)| भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी-के) के एक छात्र पर उसके तीन सीनियर्स ने एक संगीत कार्यक्रम में कहासुनी के बाद हमला कर दिया। पीड़ित मीना ने कल्याणपुर पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में तीन छात्रों पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि हमले में उसके अंगूठे में गंभीर चोट आई है।
एसीपी कल्याणपुर विकास पांडे ने कहा कि तीन छात्रों वरुण देव, आदर्श और दिनेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में संस्थान से भी संपर्क किया गया है।
मीना उस समूह का हिस्सा था, जो संगीत समारोह के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहायता कर रहा था।
प्राथमिकी के अनुसार, तीनों आरोपी समारोह में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे और जब मीना ने उन्हें रोका तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
मामले के बारे में पूछे जाने पर, आईआईटी कानपुर के अधिकारियों ने कहा कि तीन आरोपियों में से एक गन्ना लिया था, चाकू नहीं।
छात्र को चोट इसलिए लगी, क्योंकि उसने गन्ने को पकड़ लिया और आरोपियों ने उसे खींच लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story