भारत

IIT दिल्ली के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

jantaserishta.com
22 Aug 2026 3:08 PM IST
IIT दिल्ली के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
x
नई दिल्ली: दिल्ली के आईआईटी कैंपस में एक छात्र ने कथित तौर पर छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छात्र की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है, जो आईआईटी दिल्ली से एमएससी (फिजिक्स) की पढ़ाई कर रहा है। वह सेकेंड ईयर का छात्र था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश कुमार ने कथित तौर पर आईआईटी दिल्ली के शैक्षणिक परिसर में लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से छलांग लगाई।
पुलिस ने बताया कि बताया गया कि सुबह लगभग 8.33 बजे किशनगढ़ थाने को एक पीसीआर कॉल मिली कि आईआईटी दिल्ली कैंपस में एक छात्र इमारत से कूद गया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को आईआईटी दिल्ली कैंपस के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, छात्र ऋषिकेश सुबह लगभग 8 बजे वह मुख्य गेट से आईआईटी दिल्ली कैंपस में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स गया, लिफ्ट से छठी मंजिल पर पहुंचा और इमारत के सामने की तरफ से (लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की ओर) कूद गया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि छात्र ऋषिकेश शालीमार स्थित शिवालिक हॉस्टल में रहता था। वह अपनी मां के साथ कैंपस के बाहर रह रहा था। जांच और सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, गिरने से लगी चोटों के अलावा शरीर पर चोट का कोई और स्पष्ट निशान नहीं मिला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसकी जांच तय प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। पुलिस संस्थान से काउंसलिंग रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है। साथ ही, तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story