भारत

बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
4 Feb 2026 12:01 PM IST
बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
बेहद दुखद खबर सामने आई है.
मुंबई: मुंबई के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी बॉम्बे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे कैंपस में शोक और सन्नाटा फैल गया है। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है।
मृतक छात्र की पहचान नमन अग्रवाल के रूप में हुई है। नमन की उम्र 21 साल थी और वह आईआईटी बॉम्बे में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था। वह मूल रूप से राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए मुंबई आया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में हुई। नमन ने हॉस्टल नंबर 4 की छत (टेरेस) से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब इस घटना की जानकारी अन्य छात्रों और सुरक्षा कर्मियों को मिली, तो तुरंत हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और आईआईटी प्रशासन को सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नमन ने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। न तो कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि हुई है और न ही किसी तरह के झगड़े या दबाव की बात आधिकारिक तौर पर सामने आई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अब आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी। वहीं, आईआईटी बॉम्बे प्रबंधन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक, कैंपस में छात्र परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story