भारत

IIT के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
2 Aug 2025 11:41 AM IST
IIT  के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
इमारत की छत से छलांग लगाकर जान दे दी.
मुंबई: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई कर रहे 26 वर्षीय छात्र रोहित सिन्हा ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। छात्र ने संस्थान के हॉस्टल की इमारत की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। यह घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रोहित सिन्हा चौथे वर्ष का छात्र था और मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। आत्महत्या के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवई पुलिस ने बताया कि घटना के समय एक अन्य छात्र भी छत पर मौजूद था, जो मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान रोहित ने अचानक छलांग लगा दी। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही रोहित नीचे गिर चुका था।
पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। किसी सुसाइड नोट की बरामदगी नहीं हुई है और न ही अब तक किसी स्पष्ट कारण का पता चल पाया है। फिलहाल पुलिस रोहित के दोस्तों, क्लासमेट्स और हॉस्टल मेट्स से पूछताछ कर रही है। आईआईटी बॉम्बे प्रशासन की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story