भारत

IIT बाबा हिरासत में, पुलिस का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
3 March 2025 4:00 PM IST
IIT बाबा हिरासत में, पुलिस का बड़ा एक्शन
x
जयपुर: सोशल मीडिया पर आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह को जयपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया है. अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी दी थी जिसके बाद शिप्रा पथ थाना पुलिस रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल पहुंची और आईआईटी बाबा को हिरासत में ले लिया.
जब पुलिस ने अभय सिंह से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह गांजे के नशे में थे. उन्होंने नशे में क्या कहा, क्या बोला उन्हें नहीं पता. अभय सिंह ने पुलिस को गांजा भी दिखाया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और NDPS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story