भारत
छात्रा ने आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में लटकी पाई गई
jantaserishta.com
14 Feb 2023 9:24 AM IST

x
छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) इडुपुलापाया की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को वह अपने हॉस्टल के कमरे में लटकी पाई गई। इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की छात्रा ने पंखे से लटक कर जान दे दी।
छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच में जुट गई।
अन्नामय्या जिले के रायचोटी की रहने वाली यह लड़की आईआईआईटी के परिसर में छात्रावास में रह रही थी, जिसे राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (आरजीयूकेटी) के नाम से भी जाना जाता है।
इस बीच, विजयवाड़ा में कृष्णा विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब छात्रों ने परिसर में बिजली के झटके के कारण घायल हुए दो छात्रों के मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र धरने पर बैठ गए और चल रही परीक्षाओं को बाधित करने का प्रयास किया। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द छात्रावास का निर्माण पूरा करे।
Tagsअमरावतीअमरावती न्यूज़आंध्र प्रदेशकडप्पाछात्रा आत्महत्याआत्महत्याAmaravatiAmaravati NewsAndhra PradeshCuddapahgirl student suicidesuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





