
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के निर्मल जिले के बसर कस्बे में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज एंड टेक्नोलॉजीज (आरजीयूकेटी) के एक छात्र ने परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आईआईआईटी बसर के नाम से मशहूर आरजीयूकेटी कैंपस में रविवार की रात भानु प्रसाद (17) का शव ब्वॉयज हॉस्टल में लटका मिला। विश्वविद्यालय के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
रंगारेड्डी जिले के जलालमियापल्ले गांव के रहने वाले भानु प्रसाद प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह निजी कारणों से अपनी जान दे रहा है।
हालांकि कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि दबाव और सख्त नियमों के चलते उसने यह कदम उठाया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय के सामने धरना दिया और मांग की कि विश्वविद्यालय के अधिकारी सुसाइड नोट का खुलासा करें।
चार महीनों में आईआईआईटी बसर में छात्र खुदकुशी का यह दूसरा मामला है। अगस्त में बीटेक एकीकृत कार्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्र राठौड़ सुरेश (19) ने फांसी लगा ली थी।
इसके पहले मई 2020 में, बोंडला संजय (16), जो संस्थान में पीयूसी प्रथम वर्ष का अध्ययन कर रहा था ने एक लड़की को लेकर अपने सहपाठी के साथ झगड़े के बाद एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





