भारत
आईआईएफटी में रिसर्च एसोसिएट पद के लिए भर्ती, 16 अप्रैल तक करें आवेदन
jantaserishta.com
6 April 2026 5:05 PM IST

x
युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है.
नई दिल्ली: देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने रिसर्च एसोसिएट के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
आईआईएफटी ने रिसर्च एसोसिएट के जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/शिपिंग/व्यवसाय प्रशासन/अंतर्राष्ट्रीय व्यापार/व्यापार या कानून में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 45,000 से 55,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
आईआईएफटी की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।
Tagsआईआईएफटी में रिसर्च एसोसिएट पद के लिए भर्तीजॉबआईआईएफटीरिसर्च एसोसिएटIIFT Recruitment for Research Associate PostJobIIFTResearch Associate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





