भारत
तकनीकी कारणों से आईजीएल की घरेलू गैस आपूर्ति ठप, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोग परेशान
jantaserishta.com
8 Feb 2023 1:23 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटी में आईजीएल की गैस आपूर्ति बाधित होने से सोसायटी में रहने वाले लोग सुबह से ही परेशानी का सामना कर रहे हैं। इन सोसाइटी में सुबह से ही घरेलू गैस की आपूर्ति ठप हो जाने से ऑफिस पर और काम पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों के परिवार वालों के सामने समस्या खड़ी हो गई। सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की शिकायतें मिलने के बाद घरेलू गैस आपूर्ति सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा कि गैस आपूर्ति प्रभावित होने के पीछे कुछ तकनीकी कारण है। इंजीनियर काम कर रहे हैं बहुत ही जल्द सेवा शुरू हो जाएगी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाले हजारों परिवार बुधवार की सुबह काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सुबह जब सोसाइटी के लोगों ने अपना ब्रेकफास्ट और लंच बनाने की तैयारी शुरू की तो अचानक गैस की आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते लोग परेशान रहे।
सोसाइटी में रहने वाले कई लाख लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। जिसके बाद कंपनी की तरफ से अधिकारिक बयान जारी किया गया।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया कि 8 फरवरी की सुबह आईजीएल की घरेलू गैस आपूर्ति में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है। जिसकी वजह से गैस आपूर्ति कुछ समय के लिए रोक दी गई है। इंजीनियर काम कर रहे हैं। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे समय में अपने घर में सभी गैस पाइन लाइन को बंद रखें। आईजीएल की तरफ से बताया गया है कि बहुत ही जल्द सेवा शुरू हो जाएगी।
Tagsग्रेटर नोएडा वेस्टआईजीएलआईजीएल घरेलू गैस आपूर्ति ठपघरेलू गैस आपूर्ति ठपGreater Noida WestIGLIGL domestic gas supply stoppeddomestic gas supply stopped
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





