भारत

बड़ा एक्शन: IFS अफसर गिरफ्तार, रेप का लगा आरोप, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
7 July 2022 12:55 PM IST
बड़ा एक्शन: IFS अफसर गिरफ्तार, रेप का लगा आरोप, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके से दुष्कर्म के आरोप में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी 2020 बैच के झारखंड कैडर का अधिकारी है. पीड़िता की शिकायत पर 15 मई को राजेंद्र नगर थाने में दुष्कर्म और तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

दरअसल 2017 में अंशुमान राजहंस दिल्ली के राजेंद्र नगर में सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात ठाणे के रहने वाली एक लड़की से हुई. जो पेशे से इंजीनियर थी वो भी इसी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और संबंध बन गए. आरोपी राजहंस ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और 2018 में अंशुमान का चयन आईआरटीएस के लिए हो गया था.
पीड़ित लगातार अंशुमान से शादी का दबाव बना रही थी. फिर 2020 में अंशुमन आईएफएस में चयन हो गया. पीड़िता के अनुसार दोनों ने मंदिर में शादी की उसने फोटो नहीं लेने दिए. बाद में शादी से मुकर गया. इसके बाद वह थाने पहुंची. पुलिस ने अंशुमान राजहंस जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा पर वो नहीं आया. इसके बाद कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारांट उनके खिलाफ जारी किया.
वारंट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश शुरू की. उसकी तलाश में झारखंड के रांची जमशेदपुर और कई शहरों में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की. लगातार 15 दिनों तक आरोपी की अलग-अलग लोकेशन मिल रही थी. 30 जून को पुलिस ने सियालदह से आरोपी को दबोच लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story