अगर प्रचार बंद नहीं किया तो…आरएसएस प्रचारक को धमकी से हड़कंप

चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रविंदरपाल सिंह को विदेशी नंबर से दो बार फोन कर प्रचार बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। रविंदरपाल सिंह को दो बार अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल आई। उनकी शिकायत पर थाना सिटी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी (सिटी) तरसेम मसीह ने कहा कि एएसआई सुखदेव सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। फोन कॉल की साइबर क्राइम सेल से जांच करवाई जा रही है।
लंबे समय से होशियारपुर के पाहलेवाल और फिल्हाल स्टेशन वाली गली तरनतारन निवासी रविंदरपाल सिंह आरएसएस के जिला प्रचारक के रूप में संघ का प्रचार करते हैं। संघ की ओर से तरनतारन के गांधी पार्क में सुबह शाखा लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि उन्हें 26 अक्टूबर 2023 को विदेशी नंबर से फोन कॉल आई और आरएसएस का तरनतारन में प्रचार बंद करके वापस घर चले जाने को कहा। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। तब उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। नौ नवंबर 2023 को फिर नए विदेशी नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने कहा कि पिछले फोन का कोई असर नहीं हुआ। अगर प्रचार बंद नहीं किया तो परिणाम का सामना करने लिए तैयार रहो। इसके बाद रविंदरपाल सिंह ने तुरंत एसएसपी अश्विनी कपूर के पास जाकर लिखित शिकायत दी।
डीएसपी सिटी तरसेम मसीह का कहना है कि थाना सिटी ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है और पंजाब पुलिस का साइबर क्राइम सैल विदेशी नंबरों की जांच करने में जुटा है। वहीं, प्रचारक रविंदरपाल सिंह की शिकायत पर एक्शन लेते हुए उन्हें दो सुरक्षा गार्ड दिए गए हैं।
इस घटना से एक दिन पहले ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जलंधर में उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक कर लौटे हैं। इस मीटिंग में हिमाचल,जम्मू कश्मीर, पंजाब,हरियाणा और दिल्ली के प्रचारक मीटिंग में शामिल हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






