भारत
मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो किसी और पहचान पत्र से डाल सकेंगे वोट
jantaserishta.com
17 April 2024 3:56 PM IST

x
लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
नोएडा: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कई बार यह देखने को मिलता है कि मतदाता पहचान पत्र नहीं होने के चलते लोग वोट करने नहीं जाते हैं। ऐसी स्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्रों में से किसी एक का प्रयोग करके भी लोग अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग से मिली गाइडलाइंस के मुताबिक लोकसभा चुनाव में मतदाता फोटो पहचान पत्र के विकल्प में रूप में अपनी पहचान से जुड़े वैकल्पिक दस्तावेजों को साथ ले जा सकते हैं। जिन मतदाताओं के पास पहचान पत्र नहीं हैं, ऐसे मतदाता पहचान के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक, डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज को अपने साथ ले जा सकते हैं।
केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करके आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





