भारत

शादी के कार्ड पर बंटोगे तो कटोगे लिखा, खूब हो रही है चर्चा

jantaserishta.com
10 Nov 2024 12:13 PM IST
शादी के कार्ड पर बंटोगे तो कटोगे लिखा, खूब हो रही है चर्चा
x
23 नवंबर को शादी.
भावनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान 'बंटोगे तो कटोगे' का जो नारा दिया था, वो अब महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों में भी तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, वहां भी बीजेपी की ओर से यही नारा लगाया जा रहा है. इस बीच गुजरात में एक बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने भाई की शादी के कार्ड पर सीएम योगी द्वारा दिया गया ये नारा छपवाया है.
गुजरात के भावनगर जिले की महुवा तहसील के वांगर गांव में एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर 23 नवंबर को शादी होनी है. ये शादी काफी चर्चाओं में है. दरअसल दूल्हे के भाई ने शादी के कार्ड पर सीएम योगी द्वारा चुनाव में दिए गए नारे को छपवा दिया है, जिसमें हिंदू समुदाय को एकजुट करने की बात कही गई है. सीएम योगी लगातार चुनावी रैलियों में नारा लगा रहे हैं- 'बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे नेक रहोगे.'
शादी के कार्ड पर सीएम योगी के इस नारे की वजह से चारों ओर चर्चा है. इसको लेकर जब बीजेपी कार्यकर्ता से पूछा गया तो उसने कहा कि लोगों को जागरूक करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश फैलाने के मकसद से शादी के कार्ड पर पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और राम मंदिर का डिजाइन किया है. इस शादी के कार्ड में स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने की भी बात पर भी जोर दिया गया है.
हाल ही में झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था, "अपनी ताकत का एहसास करवाइए, जातियों में बंटना नहीं है, जाति के नाम पर कुछ लोग आपको बांटेंगे, कांग्रेस और विपक्ष यही काम करती है. ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या को बुला रहे हैं. एक दिन ये लोग आपको घर के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे. इसलिए एक रहिए और नेक रहिए. मैं तो कहता हूं कि देश का इतिहास गवाह है जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story