भारत

दाढ़ी नोच दी तो मार डाला, जेल के अंदर हुआ था ये सब...

jantaserishta.com
20 Oct 2022 8:20 AM IST
दाढ़ी नोच दी तो मार डाला, जेल के अंदर हुआ था ये सब...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हत्याकांड की वजह जानकर हर कोई हैरान है।
जमशेदपुर: जमशेदपुर में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। रंजीत की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह छब्बू की दाढ़ी नोच दी थी। शोले नाम के दूसरे आरोपी ने छब्बू का साथ दिया क्योंकि उसका मानना था कि रंजीत के इशारे पर उसके लोगों ने उसे गाली दी। हत्याकांड की वजह जानकर हर कोई हैरान है। दाढ़ी नोचना हत्या की वजह बन गई।
जेल के अंदर रंजीत सिंह ने सरबजीत सिंह छब्बू की दाढ़ी नोच दी थी। दाढ़ी सिखों का सम्मान होता है। इससे छब्बू अपमानित हुआ था, जिसके बाद उसने जेल में ही रंजीत की हत्या की योजना बनाई। योजना में शोले ने इसलिए उसका साथ दिया, क्योंकि शोले को भी रंजीत ने जेल में अपनानित किया था। उसके जेल से निकलने के बाद बाहर उसके गुर्गों ने रंजीत के इशारे पर उसे गाली दी थी। इसके बाद शोले से उसका सम्पर्क हुआ और उनलोगों ने योजना बनाकर रंजीत की हत्या कर दी।
बुधवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर छब्बू को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि इस कांड में शामिल शोले, छब्बू और ऋषि को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। कांड में शामिल सिर्फ एक व्यक्ति राजा सिंह ही बचा है। हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों ही हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
गणेश सिंह को इस केस में आरोपी बनाया गया है लेकिन अभी उस पर जांच चल रही है, अब तक आरोपियों से पूछताछ में प्रत्यक्ष लिप्तता सामने नहीं आई है। शोले और छब्बू के बयान से उनके रंजीत सिंह से पहले से दुश्मनी का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने गिरफ्तार आदित्यपुर राममडिया निवासी ऋषि को जेल भेज दिया। वह भी रंजीत हत्याकांड का आरोपी है और शूटरों को मौके से लेकर भागने वाले राजा सिंह का साथी है। उसे पिछले दिनों पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उसे एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story