भारत
फ्लाइट में सफर करने जा रहे हैं तो रखें ध्यान, आ गई ये नई गाइडलाइन
jantaserishta.com
16 Nov 2022 6:08 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
विमानों में मास्क लगाना जरूरी नहीं रहेगा.
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच फ्लाइट में सफर करना सभी यात्रियों के लिए अलग अनुभव बन गया था. मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तक, कई नियमों का पालन करना पड़ रहा था. लेकिन अब जब देश में कोरोना पूरी तरह काबू में आ गया है, ऐसे में भारत सरकार ने भी अपनी तरफ से नई गाइडलाइन जारी कर दी है. अब से विमानों में मास्क लगाना जरूरी नहीं रहेगा. एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से ये जानकारी दी गई है.
जारी बयान में कहा गया है कि एयर ट्रैवल के दौरान मास्क अब जरूरी नहीं रहेंगे. लेकिन लोग अपनी सुरक्षा और कोरोना के कम होते मामलों के बीच भी इसे लगा सकते हैं. सभी एयरलाइन को भी निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को मास्क लगाने की सलाह दे सकते हैं, लेकिन ना पहनने पर किसी तरह का फाइन नहीं लगाया जा सकता. अभी के लिए यात्रियों के लिए ये एक बड़ी राहत है क्योंकि पिछले कुछ सालों से एयर ट्रैवल के दौरान कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा था. इस लिस्ट में मास्क लगाना जरूरी था, ना लगाने पर बड़ा जुर्माना था और सोशल डिस्टेंसिंग पर भी पूरा जोर था.
अब सरकार की तरफ से मास्क से तो राहत दी गई है, लेकिन बाकी प्रतिबंधों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. यानी कि अभी राहत मिली है, हर प्रतिबंध से मुक्ति नहीं. ये राहत भी इसलिए दी गई है क्योंकि अब देश में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं. ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी अच्छा इजाफा देखने को मिला है. इस समय देश में रीकवरी रेट 98.79 प्रतिशत चल रहा है. टीकाकरण के मामले में भी देश काफी आगे बढ़ गया है, मृत्यु दर भी 1.19 फीसदी पर पहुंच गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





