भारत
इस बार 400 सीट मिली तो देश में लव जिहाद करने की कोई हिम्मत नहीं करेगा: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
jantaserishta.com
11 May 2024 4:55 PM IST

x
बेगूसराय: बेगूसराय में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
सरमा ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 सीट मिली तो देश में लव-जिहाद करने की कोई हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने माना कि वो हिन्दी ठीक से नहीं बोल पाते हैं और कहा, "लेकिन मैं दिल से बोलता हूं, इस कारण लोग समझ भी पाते हैं।"
उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग भारत में बम फेंकते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2 बार पाकिस्तान में बम फेंका, उसके बाद कोई आने की हिम्मत नहीं करता। इसलिए हमें मोदी जी की सरकार लानी है।
उन्होंने अयोध्या राम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस वाले और लालू यादव मंदिर उद्घाटन की तारीख नहीं पूछते हैं। लोग कहते हैं कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद राम मंदिर दर्शन नहीं करने गए। मैं कहता हूं कि वे जाएंगे ही नहीं, क्योंकि उन्होंने इतना पाप किया है कि वो गए भी तो रामलला उन्हें दर्शन नहीं देंगे। इस जीवन में वे रामलला के दर्शन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इनको रिकॉर्ड मतों से जीताइए। बिहार ही नहीं देश को इनकी जरूरत है। इनको बेगूसराय की जनता के अलावा देश के गरीबों का भी आशीर्वाद प्राप्त है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को बेगूसराय में मतदान होना है। बेगूसराय से भाजपा के गिरिराज सिंह का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय से है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





