भारत

तकरार: ससुराल में पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने लगा ली फांसी, फिर...

jantaserishta.com
12 April 2022 3:31 PM IST
तकरार: ससुराल में पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने लगा ली फांसी, फिर...
x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है.

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में पत्नी को लेने सुसराल पहुंचे शख्स ने वहां झगड़ा होने के बाद फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरोली गांव का है जहां मुनेश नाम के युवक ने ससुराल में ही जान दे दी.

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है. इस मामले में रविवार को मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.
इस घटना को लेकर मृतक के भाई विजयपाल सिंह और भरत सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई मुनेश की पत्नी बीते दो महीने से अपने मायके मोरोली गांव में रह रही थी. शनिवार को मुनेश पत्नी को लाने के लिए अपने ससुराल गया था.
मुनेश ने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, इसके बाद मुनेश अपने बच्चे को साथ ले जाने लगा लेकिन मुनेश की पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. दोनों तरफ से हुई मारपीट के बाद पत्नी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देने लगी.
इसके बाद मुनेश ने ससुराल में ही फांसी लगा ली, गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत हो जाने से परिजनों में हाहाकार मच गया.
वहीं इस मामले के जांच अधिकारी भागीरथ सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बेटे की फांसी लगा कर हत्या कर दी गई. इस मामले में जांच की जा रही है और उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story