भारत

कांग्रेस में एकता नहीं हुई तो 2023 का चुनाव होगा आखिरी, दिग्विजय सिंह के वीडियो पर बीजेपी बोली- कमलनाथ को हटाने की साजिश

jantaserishta.com
21 Feb 2022 8:06 AM IST
कांग्रेस में एकता नहीं हुई तो 2023 का चुनाव होगा आखिरी, दिग्विजय सिंह के वीडियो पर बीजेपी बोली- कमलनाथ को हटाने की साजिश
x

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह देते हुए कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ तो साल 2023 का विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए आखिरी चुनाव होगा. वहीं, बीजेपी ने इसे कांग्रेस में गुटबाजी का एक और उदाहरण बताया है.

वीडियो पर कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए प्रदेश बीजेपी सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि सिंह पार्टी में गुटबाजी को उजागर कर रहे थे और वीडियो का उद्देश्य कमलनाथ को राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से बेदखल करना था. रजनीश अग्रवाल ने दावा किया कि दिग्विजय सिंह पहले से ही इस सच्चाई को जानते हैं कि 2023 में मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करना कांग्रेस के लिए एक दूर का सपना है.
उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि उनकी पार्टी उसके बाद अस्तित्वहीन हो जाएगी. बीजेपी नेता ने दावा किया इसके बावजूद दिग्विजय सिंह ने वीडियो में पार्टी में गुटबाजी का जानबूझकर उल्लेख किया ताकि सभी को यह बताया जा सके कि कमलनाथ के नेतृत्व में यह हो रहा है.
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा
दिग्विजय सिंह वीडियो में कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, 'एक ग्रुप अलग मिलेगा, एक ग्रुप अलग मिलेगा तो कभी चुनाव जीत नहीं सकते. मेरा सर खपाना भी बेकार है और कमलनाथ जी बेचारे भी कुछ नहीं कर पाएंगे. सब लोग एक हो लेकिन आप लोग आमने सामने बात करने को तैयार नहीं. मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन आप लोग अलग अलग खड़े हैं... ऐसा काम थोड़ी चलेगा.... मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 2023 का अखिरी चुनाव है. बता देता हूं आप लोगों को, अगर आप लोग ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिये. फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली. वर्कर नहीं मिलेगा, काम करने वाला.'
वहीं रतलाम जिला कांग्रेस (नगर) के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि दिग्विजय सिंह शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे. कटारिया ने कहा, ''शनिवार की सुबह, सिंह ने मिलने आए पार्टी कार्यकर्ताओं (रतलाम जिले के जावरा से आए) को अलग-अलग गुटों में खड़े देखकर नाराजगी व्यक्त की. सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने को कहा.''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story