भारत
खतरा होगा तो इजरायल से भारतीय श्रमिकों को भारत वापिस लाया जाएगा: अनिल राजभर
jantaserishta.com
19 Jun 2025 5:02 PM IST

x
लखनऊ: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच इजरायल में फंसे भारतीय श्रमिकों को लेकर भारत में उनके परिजन चिंतित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने आश्वस्त किया है कि जरूरत पड़ेगी तो श्रमिकों को भारत लाया जाएगा।
अनिल राजभर ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इजरायल में जहां हमारे श्रमिक काम करते हैं, वहां से युद्ध का क्षेत्र काफी दूर है। इसलिए, अभी किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर श्रमिकों की जान पर कोई खतरा होता है तो उन्हें भारत लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारी नजर बनी हुई है। अगर श्रमिकों की जान पर कोई भी खतरा होगा तो उन्हें सुरक्षित भारत लाने के लिए रास्ता निकालेंगे। योग दिवस पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के बयान पर यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है, कोई नई बात नहीं है। हर बात को धर्म के साथ जोड़कर समाजवादी पार्टी को प्रदेश की सरकार के हर फैसले के खिलाफ जाना है। इनका काम बस विरोध करना है, समाज को गुमराह करना रह गया है। यह समाजवादी पार्टी का फैशन बन चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है। पूरा विश्व भारत के पीछे खड़ा रहता है। भारत के साथ पूरी दुनिया एक साथ योग करती है। योग सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, विपक्ष को इन बातों से कुछ भी लेना देना नहीं है। समाजवादी पार्टी के पास एक ही काम है कि सरकार का किस प्रकार से विरोध करना है।
बता दें कि एस. टी. हसन ने योग दिवस पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले विशेष ब्रेक को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि योगा डे पर ब्रेक देने की कोई आवश्यकता नहीं है। कर्मचारी चाहें तो घर से योग करके कार्यालय आ सकते हैं। जब मुसलमानों को नमाज के लिए आधे घंटे का भी ब्रेक नहीं दिया जाता, तो योग के लिए विशेष ब्रेक देना कहां तक उचित है?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





