भारत

स्मार्टफोन नहीं लौटाया तो कर दी प्रेमिका की हत्या, मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप

jantaserishta.com
5 April 2022 11:55 AM IST
स्मार्टफोन नहीं लौटाया तो कर दी प्रेमिका की हत्या, मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप
x
पुलिस ने बताया कि मृतका अपने 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फुटबॉल मैच देखने के लिए निकली थी.

पाकुर: झारखंड के पाकुर में एक प्रेमी ने मोबाइल फोन ना लौटाने पर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला महेशपुर थाना इलाके का है. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था. जब उसने प्रेमिका से उसे वापस करने को कहा तो प्रेमिका ने इनकार कर दिया. जिसके चलते प्रेमी को गुस्सा आ गया और उसने प्रेमिका की हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि मृतका अपने 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फुटबॉल मैच देखने के लिए निकली थी. लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं आई. फिर सोमवार को प्रेमिका का शव घर के ही पास एक सुनसान जगह पर पड़ा मिला. मृतका के परिजनों ने बताया कि वे दोनों पिछले दो सालों से रिलेशन में थे. आरोपी अक्सर लड़की के घर आता-जाता रहता था. लेकिन कुछ दिन पहले आरोपी के माता-पिता ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था.
जिसके बाद से आरोपी अपनी प्रेमिका से अपने द्वारा गिफ्ट किया गया स्मार्टफोन वापस मांग रहा था. लेकिन लड़की ने फोन वापस करने से इनकार कर दिया था. रविवार को भी उन दोनों के बीच इसी बात को लेकर काफी बहस हुई थी.
पुलिस अधिकारी नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने बताया कि जब वे दोनों फुटबॉल मैच देखकर वापस आ रहे थे तो उसने किसी नुकीली चीज से प्रेमिका पर हमला कर दिया. प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद प्रेमी वहां से स्मार्टफोन लेकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी को कंकरबोना से गिरफ्तार किया है. और मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story