भारत

महागठबंधन की सरकार बनी तो पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना होगा: तेजस्वी यादव

jantaserishta.com
26 Oct 2025 11:41 AM IST
महागठबंधन की सरकार बनी तो पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना होगा: तेजस्वी यादव
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐलान किया कि यदि महागठबंधन की सरकार बिहार में सत्ता में आती है, तो त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा।
पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आती है, तो हम अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैंने कभी किसी का नुकसान नहीं किया, न ही किसी को मुझसे शिकायत है। बिहार की जनता ने पिछली सरकार को 20 साल का समय दिया और अब हम केवल 20 महीने मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक जगह रुका हुआ पानी सड़ जाता है। एक ही बीज को बार-बार बोने से फसल नहीं उगती, बल्कि जमीन बंजर हो जाती है। बिहार की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।
तेजस्वी ने अपनी सरकार के बनने पर कई वादे किए। त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दोगुना किया जाएगा। पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पेंशन योजना शुरू की जाएगी, जो कई अन्य राज्यों में पहले से लागू है, लेकिन बिहार में नहीं है। पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2001 में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के कार्यकाल में पारित पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों से संबंधित संकल्प को लागू किया जाएगा, खासकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े प्रतिनिधियों को उनका उचित हक दिलाने के लिए। पीडीएस वितरकों की प्रति क्विंटल मार्जिन मनी में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी।
तेजस्वी याद ने कहा कि नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार और समाज के अन्य वर्गों के साथ उनकी चर्चा हुई है। इन समुदायों की आर्थिक स्थिति और स्वरोजगार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार पांच साल के लिए पांच लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस राशि से ये समुदाय अपने काम के लिए आधुनिक उपकरण और औजार खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिहार को नंबर-1 बनाएगी। जनता पर भरोसा है कि वे बदलाव लाएंगे और महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। हम मिलकर नया बिहार बनाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story