भारत

गर्लफ्रेंड नहीं मानी तो बॉयफ्रेंड ने लगा ली फांसी, लाइव दिखाया पूरा नजारा

jantaserishta.com
18 March 2022 5:00 PM IST
गर्लफ्रेंड नहीं मानी तो बॉयफ्रेंड ने लगा ली फांसी, लाइव दिखाया पूरा नजारा
x
यह हैरान कर देने वाली खबर सामने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ इलाके में एक लड़के ने गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन यह कदम उसके लिए जानलेवा साबित हो गया. यह हैरान कर देने वाली खबर सामने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि बाढ़ स्थित अथमलगोला थाना इलाके के रूपस गांव में रहने वाला एक युवक बुधवार देर रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चल गया था. कमरे में जाने के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल से वीडियो कॉल किया. दोनों कुछ देर तक बातचीत करते रहे. उसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. लड़की गुस्से में थी तो बॉयफ्रेंड ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी, तो युवक ने वीडियो कॉल पर Live होकर फांसी लगाने की बात कही.
जब गर्लफ्रेंड की नाराजगी खत्म नहीं हुई थी तो युवक ने फांसी का फंदा लिया और वीडियो बनाते हुए अपने गले में डाल लिया. घंटे भर तक चले इस तमाशे में युवक फांसी लगाने का वीडियो लाइव करने लगा. अचानक उसके हाथ से मोबाइल छूट कर गिर जाता है और फांसी पर झूलते हुए उसकी जान चली गई.
पुलिस के मुताबिक, युवक के हाथ से मोबाइल छूटने के बाद वह उसे लपककर पकड़ना चाह रहा था. लेकिन उसी दौरान पंखे से लटका उसके गले का फंदा खिंच गया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आनन-फानन में वीडियो कॉल पर बात कर रही लड़की ने पड़ोसी को फोन कर इसकी सूचना दी. उसके बाद पड़ोसियों ने उसके घर इस घटना की जानकारी दी. बाद में जब खिड़की से घरवालों ने युवक के कमरे में झांका तो पाया कि वह फंदे से लटका हुआ है.
वहीं, इस मामले में अथमलगोला थाना प्रभारी ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. परिजनों से जानकारी लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story