भारत

OMG! 20 लाख और कार...डिमांड पूरी नहीं हुई तो शादी से इनकार? अब दूल्हे का पक्ष सामने आया

jantaserishta.com
15 Dec 2025 12:00 PM IST
OMG! 20 लाख और कार...डिमांड पूरी नहीं हुई तो शादी से इनकार? अब दूल्हे का पक्ष सामने आया
x
जानें स्टोरी.
बरेली: यूपी के बरेली में दहेज में ब्रीजा कार की डिमांड के आरोप पर बारात लौटाने के मामले में अब दूल्हे का पक्ष सामने आया है. दूल्हे ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि दुल्हन ने उसे 'मोटा' (बॉडी शेमिंग) कहकर शादी तोड़ने की बात कही थी. दूल्हे के मुताबिक, खुद लड़की वाले शादी के इच्छुक नहीं थे इसलिए उन्होंने ऐन मौके पर 20 लाख दहेज मांगने का झूठा आरोप लगा दिया.
बरेली में शादी के दौरान दहेज की डिमांड के आरोप पर बारात लौटने के इस पूरे प्रकरण में दूल्हे ऋषभ ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. दूल्हे का कहना है कि उसने या उसके परिवार ने कोई दहेज या गाड़ी नहीं मांगी थी. उसका दावा है कि दुल्हन ने उसे मोटा कहकर शादी करने से इनकार कर दिया था.
दूल्हे ऋषभ ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से यह शर्त रखी गई थी कि एक मकान दुल्हन के नाम पर रजिस्ट्री कराना होगा. साथ ही, दुल्हन अपने पति के साथ संयुक्त परिवार (ज्वाइंट फैमिली) में नहीं रहेगी, बल्कि दूसरे घर में रहेगी. जब दूल्हे ने इन शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया, तो दुल्हन पक्ष की ओर से दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ दी गई.
दूल्हे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब उसने दुल्हन की शर्तों का विरोध किया, तो दुल्हन के पिता और भाइयों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की. उन्होंने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी. दूल्हे पक्ष का कहना है कि दहेज उत्पीड़न और नकदी-गाड़ी मांगने की बात पूरी तरह झूठी है.
दूल्हे पक्ष की ओर से दुल्हन पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उनका कहना है कि बारात आने और द्वारचार की रस्म के दौरान ही अचानक से तरह-तरह की शर्तें रखी गईं. विरोध करने पर, दूल्हे को बंद कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और परिवार के लोगों के सोने के जेवरात और मोबाइल फोन भी छीन लिए गए, ताकि वे वीडियो न बना सकें.
दूल्हे ऋषभ ने दुल्हन पक्ष पर लगातार पैसों की डिमांड और घर की डिमांड करने का भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब उनकी इन शर्तों को नहीं माना गया, तो दहेज की झूठी बात कहकर रिश्ता जानबूझकर तोड़ा गया. दूल्हे की मां सुमन लता ने भी अपनी बात रखी है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story