भारत

अगर मौसम बिगड़ने से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है, तो इसमें मंत्री क्या कर सकता है: सतपाल महाराज

jantaserishta.com
4 May 2023 1:02 PM IST
अगर मौसम बिगड़ने से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है, तो इसमें मंत्री क्या कर सकता है: सतपाल महाराज
x

फाइल फोटो

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि अगर मौसम बिगड़ने से चार धाम यात्रा प्रभावित हो रही है तो इसमें विभागीय मंत्री क्या कर सकता है। सतपाल महाराज ने कहा कि चारों धामों की यात्रा के दौरान अब तक 3 लाख 78 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और आने वाले दिनों में भी यह संख्या और बढ़ेगी। मौसम के बदले मिजाज पर सतपाल महाराज ने कहा कि वह सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि, इस बदले मौसम में सीनियर सिटीजन खासतौर से यात्रा ना करें। चारों धामों में जिस प्रकार से परिस्थितियां बदली है उसमें तो किसी भी सीनियर सिटीजन को यात्रा करने की सलाह सरकार नहीं दे रही है। कोशिश यही होनी चाहिए कि जब मौसम साफ हो, सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हो, तो यात्रा प्रारंभ करनी चाहिए।
इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने कहा कि वह श्रद्धालुओं से भी अपील कर रहे हैं कि केदारनाथ सहित अन्य धामों में जब तक बारिश हो रही है तब तक उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story