भारत

एक्सीडेंट हुआ तो वकील ने केंद्रीय मंत्री से कर दी इसकी शिकायत, घंटो में चकाचक हुआ सड़क

Nil dhankar
13 Oct 2021 8:24 PM IST
एक्सीडेंट हुआ तो वकील ने केंद्रीय मंत्री से कर दी इसकी शिकायत, घंटो में चकाचक हुआ सड़क
x

छिंदवाड़ा। सड़क में गढढे या गढ्ढे में सड़क. ये जुमला बारिश के बाद एमपी में खूब चलता है. राजधानी भोपाल से लेकर गांव देहात तक में सड़कों (Roads) का हाल खराब है. लेकिन ये मामला नेशनल हाई वे का है. वहां गढ्ढे की वजह से एक कार दुर्घटना हुई तो पीड़ित वकील ने सीधे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (NITIN GADKARI) से शिकायत कर दी. मंत्रीजी ने दो घंटे के अंदर सड़क की मरम्मत करवा दी और जिम्मेदार कंपनी पर कार्रवाई भी हो गयी.

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ( union minister nitin gadkari ) ने एनएच-47 में हुए सड़क हादसे में पीड़ित की शिकायत पर सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी के खिलाफ NHAI के डायरेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पीड़ित की शिकायत पर सड़क निर्माण कर रही कंपनी ओरिएंटल स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग के खिलाफ पांढ़र्ना थाने की पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है. बैतूल के आमला में रहने वाले एडवोकेट राजेन्द्र उपाध्याय अपनी मां का इलाज कराने के बाद नागपुर से अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान हिवरा गांव के पास सड़क खराब होने की वजह से उनकी कार पलट गई. हादसे में वह खुद और उनकी मां दोनों घायल हो गए थे. इसकी शिकायत पीड़ित ने बड़ चिचौली पुलिस चौकी में की थी.


Next Story