भारत
राहुल गांधी अपना कर्तव्य नहीं निभाएंगे तो अन्य राज्यों में भी मिलेगी बिहार जैसी हार: भाजपा सांसद
jantaserishta.com
10 Dec 2025 1:11 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए, लेकिन वे निभा नहीं रहे हैं। शशांक मणि त्रिपाठी ने 'वंदे मातरम' गीत पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की गैर-मौजूदगी पर भी सवाल खड़े किए।
भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "बहुत दुर्भाग्य है, क्योंकि वंदे मातरम पर बहुत अच्छी चर्चा के दौरान, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारगर्भित उद्बोधन दिया और उसके बाद हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इतना अच्छा उद्बोधन दिया, मैंने देखा कि नेता प्रतिपक्ष वहां नहीं थे।"
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 'वंदे मातरम' पर लोकसभा में चर्चा के दौरान उपस्थित रहना चाहिए था। उन्हें जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए, लेकिन वे निभा नहीं रहे हैं और इसीलिए बिहार में हार मिली। अन्य राज्यों में इसी तरह हारते रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विपक्ष के आरोपों को लेकर शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक सम्मानजनक संगठन है, जिसने देश के लिए बहुत कुर्बानी दी है। उन्होंने समाज को ऊपर ले जाने के लिए काम किए, जो शायद किसी अन्य संगठनों ने किए हों।"
भाजपा सांसद ने कहा, "आरएसएस कोई राजनीतिक दल नहीं है। राहुल गांधी को अगर सवाल उठाने हैं तो वह भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाएं, जिसका दबाव हम चुनावों में हर बूथ-बूथ पर लड़कर देंगे।"
वहीं, इंडिगो की देरी और कैंसलेशन को लेकर शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि इंडिगो को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने माना नहीं और इसी कारण अफरातफरी की स्थिति पैदा हुई। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद सरकार भी सचेत हो चुकी है। मेरा मानना है कि अब अन्य एयरलाइन कंपनियों को भी मौका दिया जाना चाहिए और अगली बार हमें रेगुलेटरी एक्शन से भी बचना चाहिए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





