भारत

किस्मत हो तो ऐसी! लॉटरी टिकट ने बदली महिलाओं की किस्मत, जानें कहानी

jantaserishta.com
29 July 2023 8:02 AM IST
किस्मत हो तो ऐसी! लॉटरी टिकट ने बदली महिलाओं की किस्मत, जानें कहानी
x

DEMO PIC 

रातोंरात करोड़पति बन जाएंगी।
मलप्पुरम: केरल में हफ्तों पहले 250 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदने के लिए लोगों से पैसे उधार मांगने वाली महिलाओं ने सोचा भी नहीं होगा कि वह रातोंरात करोड़पति बन जाएंगी। यहां पराप्पनांगडी नगरपालिका के तहत हरित कर्म सेना की 11 महिलाओं ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि एक झटके में उनके हाथ करोड़ों रुपये की लॉटरी लग जाएगी।
उनमें से कुछ के बटुए में 25 रुपये भी नहीं थे और एक को तो अपनी किस्मत आजमाने के लिए यह मामूली-सी रकम अपनी एक सहयोगी से उधार लेनी पड़ी थी। उन्होंने किसी तरह 250 रुपये जुटाए और लॉटरी की टिकट खरीद ली। केरल लॉटरी विभाग ने बुधवार को हुए ड्रॉ में इन महिलाओं को 10 करोड़ रुपये की लॉटरी का विजेता घोषित किया।
सहकर्मियों से पैसे उधार मांग कर टिकट खरीदने वाली राधा ने कहा, 'हमने पहले भी पैसे उधार मांगकर लॉटरी टिकट खरीदी हैं। लेकिन यह पहली बार है कि हमने इतनी बड़ी धनराशि जीत ली है।' हरित कर्म सेना घरों से कचरा एकत्रित करती है। सेना की अध्यक्ष शीजा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि इस बार सबसे योग्य लोगों का भाग्य चमका है। उन्होंने कहा कि सभी विजेता बहुत मेहनती हैं तथा अपने परिवारों के लिए कमाने वाली इकलौती सदस्य हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story