भारत
AAP को चुनेंगे तो मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा: सीएम केजरीवाल
jantaserishta.com
12 May 2024 6:49 PM IST

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली संसदीय सीट के मोती नगर में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी ने मेरे लिये प्रार्थना की. आपके प्यार और ऊपर वाले की कृपा से ही आज मैं आपके बीच खड़ा हूं. अब ये लोग कह रहे हैं कि 20 दिन बाद मुझे फिर जेल जाना पड़ेगा. अब अगर आप लोग चाहते हो कि ऐसा ना हो तो 25 मई को AAP और INDIA ब्लॉक को वोट दे देना. उन्होंने नई दिल्ली से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में रोड शो किया.
रोड शो में केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने मुझे जेल क्यों भेजा, मेरा क्या कसूर था. उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली के लिए काम किया, शायद इसलिए बीजेपी ने मुझे जेल भेज दिया. मेरा गुनाह इतना है कि मैंने दिल्लीवालों के लिए मुफ़्त बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं दीं. मैंने महिलाओं को मुफ़्त बस यात्रा कराई. इसी गुनाह के लिए बीजेपी ने मुझे जेल में डाल दिया. मैंने 500 स्कूल बनवाए. आप केंद्र में बैठे हो, आपको को तो और 5 हज़ार स्कूल बनवाने थे, लेकिन उसकी जगह आपने मुझे जेल में डाल दिया. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी से दिल्लीवालों को मिलने वाली सुविधाएं देखी नहीं जा रही हैं.
सीएम केजरीवाल ने रोड शो में कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि 400 सीट दे दो. ये लोग क्या करेंगे 400 सीटों का? असल में इनका मक़सद देश से आरक्षण, संविधान और चुनाव ख़त्म करना है. ये लोग भारत में रुस और उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लाना चाहते हैं. जहां चुनाव ही नहीं होते. केवल एक ही व्यक्ति तानाशाही चलाता है.
Tagsसीएम केजरीवालसीएम केजरीवाल न्यूज़दिल्लीदिल्ली न्यूज़सीएम केजरीवाल दिल्लीCM KejriwalCM Kejriwal NewsDelhiDelhi NewsCM Kejriwal Delhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





