भारत
मर्डर ब्रेकिंग: नहीं दिया कुत्ते को खाना तो मार डाला, भाई ने भाई की हत्या की
jantaserishta.com
6 Nov 2022 1:41 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
रिश्तों को तार- तार करने वाली एक घटना सामने आई है.
नई दिल्ली: केरल के पलक्कड़ जिले से रिश्तों को तार- तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां के मुलयनकावु के पेरुम्ब्राथोडी में 21 वर्षीय हर्षद को उसके चचेरे भाई ने पीट-पीट कर मार डाला. आरोपी हकीम (27) को कोप्पम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों चचेरे भाई एक साथ रहते थे और पेरुम्ब्राथोडी में मोबाइल केबल का काम करते थे.
दरअसल, पिछले शुक्रवार हकीम अपने दोस्तों के साथ हर्षद को अस्पताल लेकर पहुंचा. यहां उसने कहा कि उसका चचेरा भाई छत से गिर गया है. लेकिन हर्षद की हालत देखकर डॉक्टरों को यकीन था कि उसको बेरहमी से पीटा गया है. उसके शरीर पर पड़े निशानों से ये साफ समझ आ रहा था. इलाज कराने के बावजूद हर्षद की जान नहीं बच सकी. उसकी पसलियां टूट गई थीं और इंटरनल ब्लीडिंग को मौत का कारण बताया गया था.
बाद में खुलासा हुआ कि शुक्रवार को हकीम ने कुत्ते को खाना नहीं खिलाने पर हर्षद की पिटाई कर दी थी. हकीम ने हर्षद को कुत्ते की बेल्ट और लकड़ी के डंडे से पीटा था. कोप्पम पुलिस हकीम को हिरासत में ले गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
गुस्से, झगड़े, मनमुटाव के चलते अपनों की जान ले लेना का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. अभी हाल में ही यूपी के गोंडा से एक डराने वाली खबर आई थी. यहां एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के शक में अपनी बहन का सिर काट दिया. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. सीओ ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 22 वर्षीय कलीम को शक था कि उसकी 16 वर्षीय बहन का किसी युवक से अफेयर चल रहा है. इसी शक के आधार पर कलीम ने घर में रखे धारदार हथियार गड़ासे से बहन की गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





