भारत

हर व्यक्ति समय मांगना शुरू कर दे तो कैसे करेगी सीबीआई पूछताछ: दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

jantaserishta.com
19 Feb 2023 3:18 PM IST
हर व्यक्ति समय मांगना शुरू कर दे तो कैसे करेगी सीबीआई पूछताछ: दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह वाकई आश्चर्यजनक है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लंबे समय से कह रहे हैं कि मैं जांच के लिए हमेशा तैयार हूं। और उनकी शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही सीबीआई ने उन्हें जांच के लिए बुलाया, वे जांच से बचने के बहाने तलाशने लगे हैं। सचदेवा ने कहा कि कल सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मेरे खिलाफ सीबीआई के पास कुछ भी नहीं है। और मुझे परेशान किया जा रहा है क्योंकि मैं शिक्षा पर अच्छा काम कर रहा हूं। लेकिन आज सुबह सीबीआई के सामने जाने के बजाय सिसोदिया ने मीडिया को फोन करके बताया कि मैंने सीबीआई को लिखा है कि मैं दिल्ली का बजट तैयार कर रहा हूं। इसलिए उनके सामने पेश होने के लिये समय की जरूरत है। यह आश्चर्य की बात है कि कल सिसोदिया को भरोसा था कि उनके खिलाफ सीबीआई के पास कोई सबूत या मामला नहीं है और उन्होंने सहयोग की पेशकश की, लेकिन आज वह जांच से बचते नजर आए।
सचदेवा ने कहा कि सिसोदिया ने आज पत्रकारों से कहा कि भाजपा सीबीआई से मेरी गिरफ्तारी करवा सकती है। तो सवाल यह भी उठता है कि क्या वह जानते हैं कि सीबीआई के पास उनकी गिरफ्तारी के लिये पर्याप्त सबूत हैं, क्योंकि कोई भी जांच एजेन्सी बिना पर्याप्त सबूतों के तो गिरफ्तार नहीं करती है। वैसे अब मामला सीबीआई और सिसोदिया के बीच है। और यह जांच एजेंसी के ऊपर है कि वह उन्हें समय दें या नहीं, लेकिन मैं सिसोदिया से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि जांच एजेंसी द्वारा बुलाए गए हर व्यक्ति या संदिग्ध के पास कोई न कोई काम होता ही है और अगर सभी इस आधार पर समय मांगना शुरू कर दें तो फिर पूछताछ कैसे होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story