भारत
कांग्रेस में हिम्मत है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड दे: अमित शाह
jantaserishta.com
20 Aug 2023 3:48 PM IST

x
भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य सरकार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कांग्रेस को चुनौती दी कि अगर उसमें हिम्मत हो तो वह अपने 50 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच जारी करे।
राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित गरीब कल्याण महा अभियान रिपोर्ट कार्ड 2003-2023 जारी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीते 20 साल में मध्य प्रदेश की तस्वीर बदली है। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, जिसे देश के सबसे विकसित राज्य बनाने का प्रयास किया। अमित शाह ने कांग्रेस काल के 24 घोटालों का सिलसिलेवार जिक्र किया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहकर कमलनाथ पर हमले बोले।
साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अपने 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि आपने मध्य प्रदेश के साथ कितना न्याय किया, इसका हिसाब दीजिए और आंकड़े लेकर नौ करोड़ जनता के सामने आइए। केंद्र में जब 2004 से 14 के बीच सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, तब मध्य प्रदेश को 1 लाख 58000 करोड रुपए 10 साल में दिए, वहीं मोदी सरकार ने नौ साल में आठ करोड़ 30 लाख करोड रुपए मध्य प्रदेश को देने का काम किया है।"
कांग्रेस पर उन्होंने हमला करते हुए कहा कि बंटाधार और कमलनाथ इधर-उधर की बात नहीं कीजिए, मध्य प्रदेश का काफिला क्यों लुटा, इसका जवाब जरूर दीजिए, यह कांग्रेस के काल में लुटा है।
Tagsअमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश सरकारAmit ShahUnion Home Minister Amit ShahMadhya PradeshGovernment of Madhya Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





