भारत

IED नष्ट, 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर...खौफ में जी रहे हैं नक्सली

jantaserishta.com
30 March 2025 5:37 PM IST
IED नष्ट, 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर...खौफ में जी रहे हैं नक्सली
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: चाईबासा में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त नक्सल विरोधी तलाशी अभियान के दौरान 2 IED नष्ट किए गए।

50 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ का बीजापुर कभी नक्सलवाद से ग्रसित होकर इतना परेशान था कि यहां कोई भी मदद पहुंचाने या प्रशासनिक कार्य करने में बाधा होती थी। अब केंद्र के सख्त आदेशों के चलते लगातार ऑपरेशन कर सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों की जड़ को हिलाकर रख दिया है। पिछले दिनों सुकमा में हुए बड़े एनकाउंटर के बाद बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ पचास नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पिछले दिनों से सुरक्षा बल लगातार एक्शन में नजर आ रहा है। इससे घबराए नक्सली अब आत्मसमर्पण की राह चुन रहे हैं।
सिर्फ पिछले 86 दिनों में 133 नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है। सुरक्षा दल पूरी जान लगाकर इस नक्सलवाद को खत्म करने में लगे हुए हैं। पिछले दिनों सुकमा में हुई मुठभेड़ में 17 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ। इसमें उनका बड़ा लीडर भी मारा गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story