भारत

LOC के पास IED ब्लास्ट, एक बीएसएफ जवान घायल

jantaserishta.com
20 Dec 2021 3:55 PM IST
LOC के पास IED ब्लास्ट, एक बीएसएफ जवान घायल
x

पुंछ: जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सोमवार को माइन ब्लास्ट में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया।

रक्षा प्रवक्ता ने इस बात की जानकारीदी। उन्होंने बताया कि 146 बटालियन के कांस्टेबल अजीश सीमा के पास बारूदी सुरंग में हुये धमाके में घायल हो गये हैं। उनके हाथों और चेहरे पर घाव आए हैं। उन्हें उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती किया गया है।
5 साल से दबे बम ने ली सेना के जवान की जान
राजस्थान के जैसलमेर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा ( India-Pakistan International Border) पर एक हैरान कर देने वाला हादसा हो गया है। दरअसल, यहां भारतीय सेना की जैसलमेर जिले में स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज (Kishangarh Field Firing Range) में रविवार को एक हादसा हो गया। यहां मोर्टार का गोला फटने (Mortar shell exploded) से एक जवान की मौत हो गई। वहीं घटना में आठ अन्य जवान घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार घटना में झारखंड के धनबाद निवासी बीएसएफ के जवान संदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं कई जवान घायल हो गए। अचानक जोरदार धमाके होने से उस वक्त घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, इसके बाद तुरंत घायलों को इलाज के लिए तत्काल निकटवर्ती रामगढ़ के अस्पताल ले जाया गया गया, लेकिन बीएसएफ की 136 वीं वाहिनी की जवान संदीप कुमार सिंह को बचाया नहीं जा सका।
पता चला है कि किशनगढ़ फायरिंग रेंज भारत-पाक बॉर्डर पर तनोत के पास स्थित है। यहां लगातार अभ्यास चलता रहता है। रविवार को भी बीएसएफ के जवान नियमित अभ्यास में जुटे हुए थे, इसी दौरान सुबह यह हादसा हो गया। जानकारी यह भी मिली है कि सर्दी से बचने के लिए यहां बीएसएफ के जवानों ने अलाव जलाई थी। इसी दौरान यह जोरदार धमाका हुआ।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story