भारत

IED ब्लास्ट: चपेट में आने से कोबरा बटालियन का एक जवान घायल, एयर लिफ्ट कर लाया गया राजधानी

Admin2
13 July 2021 1:02 PM GMT
IED ब्लास्ट: चपेट में आने से कोबरा बटालियन का एक जवान घायल, एयर लिफ्ट कर लाया गया राजधानी
x

झारखंड के गुमला जिले में नक्सल हमले के दौरान कोबरा बटालियन 203 का एक जवान घायल हो गया है। यह घटना जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा जंगल में मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब हुई। माओवादियों ने वहां आइईडी लगाया था। कोबरा जवान इसके धमाके की चपेट में आ गया। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल जवान कोबरा बटालियन का है। उसका नाम विश्वजीत कुम्भकार है। उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्‍टरों के मुताबिक उसे कई चोटें लगी हैं। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। घायल जवान कोबरा बटालियन 203 का डॉग हैंडलर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा इलाके में माओवादियों की सक्रियता की सूचना मिलने के बाद गुमला पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था।

इसी दौरान में डॉग हैंडलर विश्वजीत कुम्भकार आईईडी की चपेट में आ गया। ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का खोजी कुत्ता मारा गया। इस इलाके में माओवादियों ने एक साल के अंदर कई बार जवानों को निशाना बनाया है। इसी वर्ष 25 फरवरी को भी माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंडमाइंस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक जवान के दोनों पैर उड़ गए थे। एक साल के अंदर इस इलाके में माओवादियों ने पांच बार विस्फोट कर पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को नुकसान पहुंचाया है।

Next Story