भारत
नेपाल विमान हादसे में मारे गए यूपी के 4 युवकों में से 3 के शवों की शिनाख्त
jantaserishta.com
23 Jan 2023 2:22 PM IST

x
गाजीपुर (आईएएनएस)| नेपाल के पोखरा में 15 जनवरी को हुए विमान हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के चार युवकों में से तीन के शवों की पहचान कर ली गई है। गाजीपुर के जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि अभिषेक कुशवाहा, अनिल राजभर और विशाल शर्मा के शवों की पहचान कर ली गई है और इन्हें काठमांडू में मौजूद उनके परिजनों को सौंप दी गई है।
उन्होंने कहा कि चौथे युवक अभिषेक कुशवाहा की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को गाजीपुर लाया जाएगा।
16 जनवरी को चारों युवकों के परिजनों को चक जैनब गांव के मुखिया विजय जायसवाल, नायब तहसीलदार और एक राजस्व निरीक्षक के साथ सड़क मार्ग से काठमांडू भेजा गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





